फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा की बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों को साजिशों से सावधान रहने को कहा गया है । बालाजी पुरम कादरीगेट के गेस्ट हाउस में हुयी बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरविंद अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब जाग रहा है। खासतौर पर नई पीढ़ी को जागृत होकर समाज के लिए काम करने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमन दुबे, दयाशंकर मिश्रा, आशीष मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, अजय दुबे, केके द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...