नई दिल्ली, अगस्त 12 -- झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा के पास रविवार रात करीब आठ बजे ट्रैक पर पत्थर रख ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई, लेकिन इतवारी-टाटा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन चालक की रिपोर्ट पर सोनुवा स्टेशन ने तत्काल इस रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। इसके बाद रेलकर्मी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत के बाद रात करीब 11 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया।तीनों ट्रैक पर मिले पत्थर रेलकर्मियों द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि डाउन लाइन पर पोल संख्या 334-8 और 334-4 के पास तीनों ट्रैक पर पत्थर रखे मिले। वहीं जब इतवारी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि ट्रेन के गुजरने के दौरान पटरी पर पत्थरों के खरोंच के निशान हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की ओर से उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.