लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के पेरा बालकरामपुरवा गांव में 14 सागौन के पेड़ों का अवैध रूप से कटान किए जाने का मामला सामने आया है। पेड़ों की लकड़ी काटकर मौके से गायब कर दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। विशेश्वरगंज थाने के पयागपुर रेंज अंतर्गत बंजरिया मजरे पेरा बालकरामपुरवा में फॉरेस्ट गार्ड प्रदीप सिंह वन कर्मी वासुदेव के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान रामरूप पुत्र संतराम के खेत में 14 सागौन के पेड़ों के कटे हुए बूटे पाए गए। जब संबंधित किसान से पेड़ों के कटान से जुड़े वैध प्रपत्र मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड प्रदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्रामीण वन संरक्षण अधिनियम के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.