हमीरपुर, जनवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य में यूआईएल की सहयोगी कंपनी बीम प्रोडक्ट एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सागौन की 51 पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बहुराष्ट्रीय कंपनी यूआईएल की सहयोगी कंपनी बीम प्रोडक्ट एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने 51 सागौन के पौधों का रोपण करके नववर्ष का स्वागत किया। कंपनी ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर राधेश्याम तिवारी, कंपनी मैनेजर एलबी सिंह, विकास कुमार, अंकित उपाध्याय, जयप्रकाश, बसंत कुमार, सुखलाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.