मिर्जापुर, जुलाई 17 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव गुरुवार की सुबह सागौन के पेड़ में फंदे पर लटकता किसान का शव मिला। पुलिस पारिवारिक मामले को लेकर किसान के आत्महत्या करने की बात बता रही है। पुरैनिया गांव के 55 वर्षीय शिवबली किसान थे। बुधवार की रात भोजन करने के बाद वह अपने घर में सोए थे। देर रात किसी को बताए बगैर घर से निकल गए। सुबह घर से सात सौ मीटर दूर सागौन के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे पर किसान शिवबली का शव लटकता मिला। गांव निवासी कल्लू ने पेड़ में शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की सूचना पर मृत किसान के परिजन भी पहुंच गए। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.