बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के केवटली गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर सागौन के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान केवटली गांव निवासी बहादुर के 30 वर्षीय पुत्र अजय के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार अजय मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। अजय के परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट...