देवरिया, मई 11 -- गोरयाघाट, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा मिश्र निवासी तारा देवी पत्नी कामेश्वर कुशवाहा के खेत में सैकड़ों की संख्या में सागौन के पेड़ है। तारा देवी का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने जानबूझ कर गुरुवार की शाम खेत में आग लगा दिया, जिससे सारे सागौन के पेड़ जल गये। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस ने मामले की जांच की। घटना की तहरीर पीड़ित तारा देवी ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। इसके बाद से उन्हे धमकी दी जारी रही है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.