बलिया, मार्च 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दिन ही रमजान माह का जुमा होने के चलते एक ओर जहां प्रदेश के कई शहरों में तनाव का माहौल था, त्यौहार को शांति से निपटाने में पुलिस-प्रशासन की चौकसी थी, वहीं बलिया से निकले एक संदेश ने एकता और आपसी सद्भाव की मिसाल कायम की है। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने मुस्लिम किशोर को रक्तदान कर एक साथ होली और ईद मना ली। गड़वार क्षेत्र के बरवा गांव की रहने वाली मुस्लिम महिला ने शुक्रवार को सागर सिंह राहुल के मोबाइल पर फोन किया। रूंधे गले से उसने कहा कि उसका बेटा फरहान मुबारक, जिसकी उम्र 17 साल है, बीमारी से जूझ रहा है। उसे तत्काल खून की जरूरत है। यार-दोस्तों के साथ अबीर-गुलाल खेल रहे बिना देरी किए महिला को जिला अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। दस किमी दूर स्थित गांव से महिला बेटे के साथ जिला अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.