ललितपुर, जनवरी 9 -- आठ घंटे काम की पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी, एक घंटे रेस्ट का आश्वासन देकर श्रमिकों को महाराष्ट्र के नासिक पहुंचाने वाले मध्य प्रदेश स्थित सागर जनपद के भाईजान पर अब पुलिसिया शिंकजा करने वाला है। श्रमिकों ने उसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया है। पुलिस अधीक्षक को संबोधिक शिकायती पत्र में कर्नाटक से छूटकर आए श्रमिक राजकुमार पुत्र शिशुपाल ने बताया कि वह ग्राम सोलदा थाना मदनपुर का निवासी है। उसके परिवार और सोलदा तथा पापड़ा के 37 व्यक्तियों को दो माह पंद्रह दिन पहले दलाल भाईजान उर्फ मोहम्मद निवासी सदन मोहल्ला जिला सागर मध्य प्रदेश गन्ना कटाई के लिए महाराष्ट्र ले गया था। बाद में उन लोगों को कर्नाटक ले जाकर फंसा दिया गया था। ग्रामीण ने इस दलाल को मानव तस्कर बताते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई है।...