उरई, फरवरी 9 -- जालौन, संवाददाता। जेपीएल सीजन तीन का दूसरा मैच प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया। जिसमें प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। जालौन प्रीमियर लीग तीसरे सीजन का दूसरा मैच छत्रसाल मैदान पर प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे प्रभाकर एकेडमी उरई के बल्लेबाजों ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। सलामी बल्लेबाज अंकुर यादव ने 33 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाए। कप्तान श्रीकांत ने उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वह एक रन से अपना अद्ध्रशतक बनाने से चूक गए। अभिषेक यादव ने 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। अवी ने 18 गेंदों में...