श्रावस्ती, फरवरी 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सीमा गश्त के दौरान वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से साखू के चार नग चिरान बरामद किया गया। भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा दिया गया। पश्चिमी सोहेलवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी पंकज चौधरी के निर्देशन में सोमवार रत वन दरोगा अंजनी कुमार शुक्ला, गौरव पटेल व एसएसबी की टीम संयुक्त गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति साखू के चार नग चिरान लकड़ी बाइक पर लादकर जा रहा था। जिसे टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 633/06 से करीब 950 मीटर की दूर ताल बघौड़ा मार्ग से दबोच लिया। बरामद साखू की लकड़ी व बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव निवासी कलीम पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। एसएसबी जवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.