हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी सुरज कुमार पिता स्व सुदामा राम को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम हजारीबाग आशा देवी भट्ट के न्यायालय ने आदेश जारी किया है । कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव निवासी सुरज कुमार पर कोरा थाना कांड संख्या 67/2020 के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसका चार्ज एनडीपीएस वाद संख्या 33/2021 में शुरू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...