कौशाम्बी, नवम्बर 18 -- सरसवां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य अखिलेश जी महराज ने कहा कि कथा सुनने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। भक्तों को बताया कि श्रीमद भागवत कथा साक्षात श्रीकृष्ण हैं। उन्होंने कहा कि कथा सुनने मात्र से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। यह कल्पवृक्ष के समान है। इसके लिए मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुनने और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि गलती करने के बाद क्षमा मांगना मनुष्य का गुण है। दूसरे की गलती को बिना द्वेष के क्षमा करने वाला मनुष्य महात्मा होता है। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं। वह सबके हृदय में मौजूद हैं। इस मौके पर यजमान प्रदीप पांडेय, कुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.