रायबरेली, दिसम्बर 9 -- रायबरेली। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी एवं हलवाई ट्रेड के सभी ऑनलाइन प्राप्त आवेदको का साक्षात्कार आज से होगा। उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर को दर्जी एवं 11 दिसम्बर को हलवाई ट्रेड के आवेदक सुबह 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र पर पहुंच जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...