फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। डीएलएड 2023 बैच के प्रशिक्षुओं और उत्तीर्ण हो चुके प्रशिक्षुओं को प्लेसमेंट ड्राइव के तहत साक्षात्कार की तैयारी को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डायट परिसर में गुरुवार को डायट प्राचार्या आरती गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपर सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह और विशिष्ट वक्ता के रूप में जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति रहीं। विशिष्ट वक्ता ने प्रशिक्षुओं को साक्षात्कार से पूर्व, साक्षात्कार के दौरान और साक्षात्कार के पश्चात ध्यान रखने योग्य मुख्य पहलुओं पर बताया कि साक्षात्कार में अपना परिचय देने में क्या शामिल करना चाहिए। इसके अलावा बॉडी लेंग्वेज, परिधान, अभिवादन और आत्मविश्वास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं प्रशिक्षुओं के प्रश्नों का जव...