चाईबासा, मार्च 25 -- गुवा। गुवा पूर्वी पंचायत के बिचाईकिरी गांव के प्राथमिक विद्यालय बिचाईकिरी में उल्लास नव भारत साक्षरता मिशन के तहत साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाकर साक्षात्कार लिया गया। 9 फरवरी से प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें 10 महिला और 3 पुरुषों ने भाग लेकर साक्षात्कार दिया। इस दौरान सभी को जानकारी दिया गया कि रिपोर्ट कार्ड आने के बाद सभी को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंगदली होरो, निरीक्षक शिक्षक संजय कुमार टोप्पो,डालसा पीएलभी दिलबहादुर,समूह की अध्यक्ष दीदी कविता दास और जेंडर सीआरपी गीता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.