सासाराम, दिसम्बर 29 -- सासाराम। शिवसागर प्रखंड के अंतर्गत असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए अभियान की शुरूआत 02 जनवरी 2026 से होगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान में सभी शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज व शिक्षकों की मदद ली जाएगी। साक्षरता की कक्षा सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित की जाएगी। अभियान को लेकर प्रखंड में 232केंद्र बनाए गए हैं। अभियान में 2602 असाक्षर शामिल होंगे। जिसमें असाक्षर पुरूष की संख्या 843 व महिलाओं की संख्या 1759 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...