गया, दिसम्बर 1 -- प्रखण्ड संसाधन केंद्र, टिकारी में महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत सभी शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के बैठक का आयोजन किया गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार रमन ने बताया कि सात दिसम्बर को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन होना है। टिकारी में कुल 4040 परीक्षार्थी शामिल होने का लक्ष्य है। परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आदर्श मवि टिकारी में 310 परीक्षार्थी, नगरपालिका मवि टिकारी में 230, रामेश्वर मवि सलेमपुर में 235, मवि नेपा में 350, मवि भोरी में 190, मवि चैनपुरा में 190, राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनपुर में 110, मवि केसपा में 350, मवि मखदुमपुर में 380, मवि भैंसमारा में 190, मवि मऊ में 270, मवि कमालपुर में 190, मवि रामबिगहा में 80, प्रावि अमरपुर में 190, मवि मखपा...