बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं,संवाददाता। शहर के एनएमएस दास कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन साक्षरता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर मुन्ना कुमार वरुण ने शिक्षा को समाज की आधारशिला बताते हुए स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। शिविर की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत जैसे नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि ने स्पष्ट किया कि साक्षरता केवल साक्षर होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जागरूक नागरिक बनने का मार्ग है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक...