रांची, जुलाई 28 -- रांची, संवाददाता। हिनू के साकेत नगर में हरियाली सावन महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग की थीम पर नजर आईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों की खास प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता खास रही। कार्य्रकम में मीनु, प्रेमा, निक्की, नवोमिता पुष्या, पूजा, सौम्या, स्वीटी, श्रद्धा, श्रेया, प्रियंका उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...