प्रयागराज, फरवरी 15 -- साकेत एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। अयोध्या निवासी ओम प्रकाश तिवारी ने अयोध्या में चोरी की सूचना दी। अब प्रयागराज जीआरपी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक, ओम प्रकाश तिवारी अपनी पत्नी विमलेश तिवारी के साथ मुम्बई से अयोध्या आ रहे थे। ट्रेन प्रयागराज पहुंची तो पता चला कि उनका पर्स गायब है। पर्स में मोबाइल, छह हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...