मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में हत्या, डकैती, छिनतई और चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है। पुलिस की निष्क्रियता से अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। बीबीगंज साकेतपुरी स्थित गली नंबर तीन में एक के बाद एक चार घरों में हथियारबंद चोरों ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया। हद तो यह हो गई कि एक घर में चोरी करते पड़ोसी ने चोरों को देखकर शोर मचाया तो चोरों ने गोली मारने की धमकी तक दे डाली। यानी डकैती के अंदाज में चोरी की गई। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है। बेखौफ हथियारबंद चोरों के उत्पात से पूरे इलाके में भय का माहौल है। दूसरी ओर अपने तरह की डकैती के अंदाज में चोरी की घटना से लोगों में पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.