संभल, फरवरी 6 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन शोभापुर मुंजपता में होली रखने के स्थान को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल की है। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सहमति से समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय राजस्व टीम बनाई गई है। यह टीम थाना पुलिस के साथ रविवार को गांव पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनेगी और ग्रामवासियों से अभिमत लेकर सर्वसम्मति से विवाद निस्तारण का प्रयास करेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से परंपरागत स्थल को लेकर उत्पन्न विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया जाए, ताकि त्योहार के अवसर पर गांव में सौहार्द बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.