संभल, फरवरी 4 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के साकिन खालसा गांव में रविवार को होली के स्थान को लेकर उत्पन्न विवाद का निपटारा बुधवार को पुलिस की मध्यस्थता में किया गया। अब होलिका दहन मुख्य चौराहे के बजाय ग्राम समाज की भूमि पर किया जाएगा। रविवार को गांव में होली रखने के स्थान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने सुझाव दिया कि होली को गांव के मुख्य चौराहे से हटाकर ग्राम समाज की भूमि पर रखा जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो। बताया गया कि साकिन मुंजपता और शोभापुर खालसा के कुछ ग्रामीणों ने पुराने स्थान पर जगह कम होने के कारण सामाजिक सहमति से होली को मुख्य चौराहे पर रख दिया था। इसी पर गांव के दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने चौराहे पर होली रखने का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की। मौक...