जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- साकची बाजार में श्रीश्री बाल मंदिर अखाड़ा की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विराट रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा साकची गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा ने साकची के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में समापन किया। इसमें हैरतअंगेज पारंपरिक खेल, भव्य झांकियों और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी शिरकत की और लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। झांकियों और नृत्य ने खींचा ध्यान जबलपुर से आई 65 सदस्यीय डंका टीम ने रामधुन पर समां बांधा। सोनीपत से अमित अघोरी आर्ट ग्रुप की प्रस्तुतियों में राम दरबार, सिंदूरी हनुमान, शिव तांडव, 10 फीट ऊंचे नंदी पर भगवान शंकर की झांकी विशेष आकर्षण रहीं। छऊ नृत्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.