जमशेदपुर, फरवरी 6 -- साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर 11 में सौतेली मां और बेटे के बीच मारपीट का मामला सामने आया। गुरुवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हर्ष डिंबारिया ने अपनी शिकायत में बताया कि सुधा देवी उनकी सौतेली मां हैं और 2 फरवरी को उन्होंने मारपीट की। वहीं, हर्ष पर भी सुधा देवी ने विरल डिंबारिया, विशाल, सीमा, कमलेश, हर्ष जैन, प्रतीक जैन सहित अन्य के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...