जमशेदपुर, फरवरी 25 -- साकची थाना क्षेत्र के जेएनएसी कार्यालय के पास सोमवार रात मवेशियों से भरे एक 407 ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोक लिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर ही नारेबाजी और हंगामा होने लगा। आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पथराव भी कर दिया। स्थिति बिगड़ते देखकर वाहन चालक और खलासी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हंगामा के कारण कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने वाहन क...