जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर, संवाददाता। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर होटल के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी मात्रा में व्हाइटनर के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। साकची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में व्हाइटनर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद व्हाइटनर साकची के ही एक किताब दुकान संचालक का है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में व्हाइटनर किस उद्देश्य से स्टॉक किया गया था। मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दी गई थी कि साकची के एक गोदाम में नशीले पदार्थों का भंडारण किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.