जमशेदपुर, जनवरी 5 -- साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर के पास रविवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना सामने आई। टेंपो में सवार एक शिक्षिका से बाइक सवार दो उचक्कों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की पहचान हेमलता ठाकुर के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह साकची बाजार में शादी की खरीदारी के लिए आई थी और सवारी टेंपो में बैठकर जा रही थी। इसी दौरान शीतला मंदिर के पास एक बाइक पर सवार दो युवक टेंपो के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे। घटना के बाद शिक्षिका ने शोर मचाया, लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़िता ने साकची थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.