जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर।साकची गरमनाला स्थित बोधि सोसाइटी में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना से हुई। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के समाप्ति की प्रार्थना की गई। साथ ही पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति सभा आयोजित की गई।सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और बोधि वृक्ष की पूजा के साथ दिन भर के धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। इस अवसर पर रक्तदान शिविर और बौद्ध भिक्षुओं की धर्मसभा का आयोजन हुआ, जिसे भिक्षु बुद्धयान ने संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के बाद भिक्षुओं के लिए भोजन वितरित किया गया और फिर समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाजसेवी पूरबी घोष और बंग बंधु समाज की अध्यक्ष अपर्णा गुहा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोपहर ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.