जमशेदपुर, फरवरी 4 -- साकची बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में मंगलवार दोपहर ग्राहक बनकर आए एक शातिर चोर ने सोने की नथ चोरी कर ली। घटना का खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान हुआ, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड पाई गई है। फुटेज के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। दुकान संचालक अक्षत ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और सोने की नथ दिखाने को कहा। नथ देखते समय उसने बातचीत के दौरान यह कहकर ध्यान भटकाया कि उसके पास एक पुरानी सोने की नथ है, जिसे वह बेचना चाहता है। इसी दौरान आरोपी ने काउंटर पर रखी नथ चुपचाप जेब में रख ली और बिना कोई खरीदारी किए दुकान से बाहर निकल गया। शुरुआत में चोरी का अंदेशा नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद नथ गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ नजर आईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.