जमशेदपुर, जनवरी 4 -- साकची थाना अंतर्गत एसएनपी एरिया स्थित शौचालय के पास हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी मानगो चूनाशाह कॉलोनी निवासी मो. सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शौचालय के पास दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के दौरान पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में मो. सिद्दीकी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी अब की गई है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.