जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर।परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान शुभ्र ज्योति नंदी (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह Zomato में पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता था। उसकी ड्यूटी आदित्यपुर इलाके में थी। गुरुवार की रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान साकची गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को रात लगभग 11:30 बजे दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.