जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- सिखों के पांचवें गुरु और शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित सुखमणि साहिब के पाठ का शुभारंभ साकची गुरुद्वारा साहिब में आस्था और श्रद्धा के साथ किया गया। शुक्रवार को सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था और सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबियों ने 40 दिनों तक चलने वाले इस पाठ के आरंभ से गुरु चरणों में अरदास की। सिख स्त्री सत्संग सभा-साकची की कार्यकारी प्रधान अमरीक कौर और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की प्रधान राज कौर ने साकची समेत जमशेदपुर की संगत से अपील की है कि वे भी पाठ में शामिल होकर गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगाएं। यह पाठ गुरुद्वारा साहिब में प्रतिदिन किया जाएगा। शुक्रवार को सिख स्त्री सत्संग सभा-साकची की ओर से सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। साकची गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी बाबा अमृतपाल सिंह मन्नन ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.