जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के समीप टेम्पो सवार शिक्षिका हेमलता ठाकुर से पर्स छीनकर आज उचक्का फरार हो गया। शिक्षिका के अनुसार उसकी पर्स में 20 हजार रुपए और मोबाईल था।बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवको ने इस घटना को अंजाम दिया। शिक्षका साकची बाजार शादी की मार्केटिंग करने आई थी। पीड़ित शिक्षिका ने साकची थाना में अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि वह सवारी टेम्पू में बैठी थी, तभी अचानक बाइक पर बैठे दो युवक आये और उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग गये। पर्स में नगद और मोबाइल के अलावा आधार कार्ड भी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.