रांची, फरवरी 14 -- रांची। साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित श्री श्री मां काली एवं शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शनिवार को अष्टजाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार में भाग लिया। मंदिर समिति के राम कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे भव्य शिवबारात निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात रात्रि में विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...