कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। यूनाइटेड चैम्पियंस लीग का फाइनल मुकाबला ऑरेंज आर्मी और कानपुर साउथ फीनिक्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ऑरेंज आर्मी ने कानपुर साउथ फीनिक्स को तीन विकेट से हराकर खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता टीम का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कानपुर साउथ फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से गुरी ने 46 रन, अजय ठाकुर ने 43 रन, तरुण द्विवेदी ने 29 गेंद पर 32 रन बनाए। गेंदबाजी में जितेश ने एक विकेट लिया। जवाब में ऑरेंज आर्मी ने 28.3 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीता। टीम की शुरुआत धीमी रही और एक समय 49 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। आदित्य के 51 रन, विकास स...