रांची, अप्रैल 1 -- बुंडू, संवाददाता। योगासन खेल संघ, सुंदरगढ़ और मार्शल ऑर्ट अकादमी, राउरकेला द्वारा 29 और 30 मार्च को जयप्रकाश अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा राउरकेला, ओडिशा में प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए, इसमें रिम्मी राजकुमारी ने पारंपरिक योगासन में दो स्वर्ण पदक, कलात्मक एकल पारंपरिक योगासन में काव्या ने एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता। कलात्मक एकल में आयुषी कुमारी ने स्वर्ण पदक, कलात्मक निर्देशक में आरोही कुशवाहा ने कांस्य पदक, कलात्मक युगल में सियाबिद और पूजा कुमारी ने कांस्य पदक जीते। कलाकार जोड़ी में श्रेया चटर्जी ने कांस्य पदक जीता। कलात्मक एकल में खुशी कुमारी ने रजत पदक, आन्वी अग्रवाल और तृषा चटर्जी ने कांस्य प...