रांची, अगस्त 20 -- बुंडू, संवाददाता। रांची जिला छठी योगासन खेल प्रतियोगिता स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रांची के नामचीन स्कूल शामिल हुए। प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू की छात्रा काव्या ने आर्टिस्टिक सिंगल में रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने काव्या को बधाई देते हुए विद्यालय के योग गुरु बबलू महतो के मार्गदर्शन की सराहना की। स्कूल के सभी शिक्षकों ने काव्या को राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.