नई दिल्ली, फरवरी 1 -- फेज चार में निर्माणाधीन गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) कॉरिडोर बनकर तैयार होते ही एरोसिटी दिल्ली मेट्रो का एक प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा। यह गोल्डन लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा।एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान गोल्डन लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, खानपुर आदि क्षेत्रों के यात्री एरोसिटी में मेट्रो बदलकर आईजीआई टर्मिनल तीन तक आसानी से पहुंच सकेंगे। आगे चलकर एरोसिटी में नमो भारत का भी स्टेशन बनेगा। इसलिए एरोसिटी कुछ वर्षों में ट्रिपल इंटरचेंज हब स्टेशन के रूप में विकसित होगा। मौजूदा समय में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एरोसिटी मेट्रो स्टेशन है। फेज चार में तुगलकाबाद से एरोसिटी के बीच 23.622 किलोमीटर लंबी गोल्डन लाइन का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण इस वर्...