नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में कुछ विशिष्ट श्रेणियों की दवाएं बेचने वाली दुकानों के लिए परिसर में अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है ताकि बिना अनुमति के दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके। जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, CCTV कैमरे लगाने का मकसद एच, एच-1 और एक्स श्रेणी दवाओं की बिक्री पर नजर रखना है। इन दवाओं का इस्तेमाल नशा करने वाले ड्रग्स के तौर पर भी करते हैं। दिल्ली सरकार की ओर से जारी 18 अगस्त के आदेश में कहा गया है कि 29 जुलाई को नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) और दक्षिणी जिले के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस उपाय को मंजूरी दी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोहरे इस्तेमाल वाली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए दवा दुकानों में निगरानी कैमरे लगाने जरूरी हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.