मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार चौबे ने राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी के पद पर प्रो. बीएनएम कुमार को नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी बीएचयू के जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि इसके अलावा मुख्य परिसर में भी कई पदों पर शिक्षकों की तैनाती की गई है। साउथ कैंपस के आचार्य प्रभारी की नयी नियुक्ति लगभग पांच वर्ष बाद की गई है। हालांकि आचार्य प्रभारी के पद पर किसी भी शिक्षक की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए ही किया जाता रहा है। प्रो. विनोद कुमार मिश्र इस पद पर सर्वाधिक पांच वर्ष रहे। अब वे 31 दिसंबर को मुख्य परिसर में लौट जाएगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...