सैंटियागो, मई 2 -- Earthquake in Argentina Chile: हाल ही में थाईलैंड और म्यांमार में तबाही मचाने के बाद शुक्रवार को साउथ अमेरिका के कई देशों में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि शुक्रवार को चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटों पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के उशुआइया से 219 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र के नीचे था। चिली के अधिकारियों ने देश के सुदूर दक्षिण के पूरे तटीय भाग को खाली करने का अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के खतरे का हवाला देते हुए चिली की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया सेवा ने अंटार्कटिक और मैगलन क्षेत्र के समुद्र तट क्षेत्र को खाली करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.