जोहानिसबर्ग, जनवरी 19 -- साउथ अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में एक ट्रक और स्कूल बस की भीषण टक्कर में 13 बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 11 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे यह हादसा हुआ, जब बस जोहानिसबर्ग के प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के छात्रों को ले जा रही थी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। गौतेंग आपातकालीन सेवाओं की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें बस ड्राइवर भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को ले जा रही मिनीबस अन्य वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी वह सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच चल रही है और ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.