नई दिल्ली, फरवरी 3 -- आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने जा रहा है। यह टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। आगामी टूर्नामेंट को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और भविष्यवाणियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में माइकल वॉन ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उन 4टीमों का नाम बताया, जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। वॉन की नजर में साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल नहीं जाएगी। साउथ अफ्रीका को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हाथों सात रनों से हार मिली थी। वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म 'एक्स' पर लिखा, ''टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेरे 4 सेमीफाइनलिस्ट भारत, इंग्लैंड, न्यूजील...