चतरा, जनवरी 4 -- कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जेडी अमर खेल मैदान में रविवार को कुंदा प्रीमियर लीग (केपीएल) के तीसरे सीजन का फाइनल महामुकाबला खेला गया। फाईनल मैच साउंड ब्लास्टर किंग और स्वीट सिक्सर के बीच हुआ। जिसमें साउंड ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार पर कब्जा जमाया। मैच में स्वीट सिक्सर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में साउंड ब्लास्टर किंग की टीम ने 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वीट सिक्सर की टीम 14.3 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार साउंड ब्लास्टर ने फाइनल मुकाबला 53 रन से जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी मनीष कुमार को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना ...