बरेली, फरवरी 23 -- बरेली। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम कैंट में प्रक्षुओं के चयन परीक्षण रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन सभी खेल विधाओं में चयन परीक्षण देने के लिए करीब 20 अभ्यार्थी पहुंचे। इसके साथ ही कुल 29 रिक्तियों के सापेक्ष परीक्षण देने वाले अभ्यार्थिंयों की संख्या करीब 400 हो गई। इस दौरान अभ्यार्थिंयों के शारीरिक दक्षता के साथ ही अन्य दक्षताओं का भी परीक्षण लिया गया। ये ट्रायल परीक्षण एथलेटिक्स स्कीम बालक 6, एथलेटिक्स डीबीएस स्कीम बालिका 1, हॉकी आवासीय स्कीम बालक 9, हॉकी आवासीय डीबीएस स्कीम बालक 2 एवं सेपकटाकरा आवासीय स्कीम बालक 11 की कुल 29 रिक्तियों के सापेक्ष ट्रायल आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं के परीक्षण के अंक की सूची लखनऊ मुख्यालय को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...