काशीपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षण केंद्र में आगामी 10 और 11 फरवरी को आवासीय और गैर-आवासीय योजनाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगी। जिसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) और ताइक्वांडो जैसे खेलों में खिलाड़ियों को चुना जाएगा। एथलेटिक्स में बालक वर्ग के लिए आवासीय और बालक-बालिका दोनों के लिए गैर-आवासीय सुविधा उपलब्ध है। वहीं बॉक्सिंग और ताइक्वांडो के लिए केवल बालक वर्ग के खिलाड़ी ही आवासीय योजना के लिए ट्रायल दे सकेंगे। भारोत्तोलन में केवल बालक वर्ग के लिए आवासीय और गैर-आवासीय दोनों विकल्प खुले हैं। बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.