नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Sai Pallavi Junaid Khan Film: जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म 'एक दिन' का शुक्रवार को टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं 'दिल्ली बेली' और 'धोबी घाट' के डायरेक्टर सुनील पांडे ने इसे डायरेक्ट किया है। बता दें, जुनैद की आखिरी फिल्म 'लवयापा' थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर थीं और ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।टीजर में क्या दिखाया गया है? 'एक दिन' के टीजर की शुरुआत बड़े खूबसूरत तरीके से हुई है। साई पल्लवी और जुनैद एक-दूसरे को आईने में देखते हैं। जुनैद, साई पल्लवी से कहते हैं, 'तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता।' इसके बाद दोनों बर्फीली वादियों में एक-दूजे के साथ कीमती पल बिताते हैं और ...