झांसी, नवम्बर 21 -- चिरगांव कस्बा स्थित कलेक्टरगंज में साईं बाबा मंदिर से झांकी पालकी यात्रा निकाली गई। जसमें आस्था उमड़ पड़ी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। मंदिर से गाजे-बाजे के साथ मंदिर से साईं बाबा को पालकी में विराजमान किया गया। डोली को कंधे पर उठाकर नगर भ्रमण किया। जगह-जगह भक्तों ने उनकी आरती उतारी। प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। राजश्री के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर के सामने एकत्र हुए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के जयकारों के साथ भक्ति और उत्साह का माहौल बनाए रखा। चिरगांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था की अनोखी छटा देखने को मिली। बाबा मंदिर के पुज...